नेशन के निशाने पर सोनभद्र! खिलाड़ियों ने खोला नेशनल चैंपियनशिप का रास्ता

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- सोनभद्र के तीरंदाजों का प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में परचम

O- सोनभद्र के निशानेबाज़ों की प्रदेश में धाक, चार खिलाड़ी नेशनल टीम में चयनितO- बाराबंकी में सोनभद्र का जलवा, गोल्ड–सिल्वर–ब्रॉन्ज की झड़ी

O- बाराबंकी में सोनभद्र का जलवा, गोल्ड–सिल्वर–ब्रॉन्ज की झड़ी

सोनभद्र। बाराबंकी में 6 से 9 नवंबर तक आयोजित प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में सोनभद्र के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडल तालिका में बेहतरीन उपस्थिति दर्ज कराई। खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन ने जिले को राज्यभर में गौरवान्वित किया है।

प्रियांशु ने जीता ओवरऑल गोल्ड, कई इवेंट्स में सिल्वर–ब्रॉन्ज

इंडियन राउंड में प्रियांशु का प्रदर्शन प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण रहा। उन्होंने ओवरऑल गोल्ड जीता, साथ ही 20 मीटर सिल्वर, 30 मीटर सिल्वर, टीम ब्रॉन्ज और मिक्स टीम ब्रॉन्ज भी अपने नाम किए।

विशाल और अखिलेश की शानदार उपलब्धियाँ

विशाल प्रजापति ने 20 मीटर गोल्ड, ओवरऑल ब्रॉन्ज तथा टीम ब्रॉन्ज जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
रिकर्व राउंड के ओलंपिक इवेंट में अखिलेश ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया।

बालिका वर्ग में सोनभद्र की बेटियों ने दिखाया दम

बालिका टीम, नंदनी, हेमलता, आकांक्षा और दीक्षा मिश्रा, ने सामूहिक खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टीम गोल्ड मेडल हासिल किया।
इंडियन राउंड में हीरा, सोनी, शिवांगी और खुशी की टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
वहीं मिक्स टीम इवेंट में सोनी और प्रियांशु की जोड़ी ने ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया।

चार खिलाड़ी नेशनल टीम में शामिल, जिले में हर्ष

सब-जूनियर उत्तर प्रदेश नेशनल टीम के लिए सोनभद्र के विशाल प्रजापति, प्रियांशु, नंदनी मौर्या और शुभम यादव का चयन हुआ है। यह उपलब्धि जिले के खेल इतिहास में महत्वपूर्ण जुड़ाव मानी जा रही है।

अब नेशनल चैंपियनशिप की तैयारी

चयनित खिलाड़ी अब 22 से 29 नवंबर तक अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

अधिकारियों ने दी शुभकामनाएँ

क्रीड़ा अधिकारी शमीम सर, कोच सुमंगला शर्मा, विश्वास, सुभाष, सुनील यादव और विनोद यादव सहित कई गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?