सोनभद्र बार एसोसिएशन का चुनाव सकुशल सम्पन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। सोनभद्र बार एसोसिएशन के चुनाव वर्ष 2026-2027 के लिए मंगलवार को अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन सकुशल सम्पन्न हुआ। चुनाव का प्रारंभ एल्डर्स कमेटी और निर्वाचन अधिकारी के द्वारा ज्ञान की देवी सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया। चेयरमैन एल्डर्स कमेटी कृपा नारायण मिश्र ने पहला मतदान किया। निर्वाचन अधिकारी सुरेश सिंह ने बताया कि मतदाता को लंबी भीड़ से निजात दिलाने हेतु मतदाता पर्ची के 3 काउंटर, मतपत्र प्राप्त करने के 3 काउंटर एवं वोटिंग के 3 बूथ बनाए गए।

मतदान में शान्ति व्यवस्था कायम रखने हेतु पुलिस फॉर्स मुस्तैद रही। बुधवार को मतगणना कराई जाएगी। मतदान चुनाव कराए जाने हेतु कुल 969 मतदाताओं की सूची प्रकाशित कराई गई थी जिसमें 169 सदस्यों पर आपत्ति आमन्त्रित की गई, जिसके निस्तारण में 115 सदस्यों के द्वारा अपना घोषणा पत्र प्रस्तुत किया गया शेष 44 सदस्यों के द्वारा कोई स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं करने के कारण सोनभद्र बार एसोसिएशन के मतदाता सूची से नाम निरस्त कर मतदान से वंचित कर दिया गया। अध्यक्ष पद के लिए 6 प्रत्याशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए 2 प्रत्याशी, महामंत्री पद के लिए 4 प्रत्याशी और कोषाध्यक्ष पद हेतु 3 उम्मीदवारों के बीच मतदान हुआ। मतदान के समाप्ति तक कुल 806 मत यानी 87 प्रतिशत मत पड़ें। 20 टेंडर मत पड़ चुका था। इस प्रकार कुल 826 यानी 89.26 प्रतिशत मत पड़ें। मतगणना बुधवार को 11 बजे से प्रारंभ होगी।

Leave a Comment

1358
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?