अमित मिश्रा
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। सड़क सुरक्षा समिति की जिलाधिकारी बीएन सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार मे बैठक की। इस बैठक में उन्होंने कहा कि जनपद में सड़को के किनारे जो 117 स्थान चिन्हित किये गये है उन स्थानों पर सड़क सुरक्षा नियमों से सम्बन्धित साइनेज बोर्ड लगाये जाये। साइनेज बोर्ड के माध्यम से लोगों से तेज रफ्तार मे वाहन न चलाये, नशे की हालत में वाहन न चलाये व सड़क सुरक्षा नियमों के सम्बन्ध में विवरण साइनेज बोर्ड पर अकिंत किये जाये। स्पीड़ ब्रेकर जहां पर अनावाश्यक रूप से गलत तरीके से बनाये गये है उन्हें सुचारू ठंग से बनाने की कार्यवाही की जाये।
इसके साथ ही जनपद में दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों के आस पास एम्बुलेन्स खडे किये जाये जिससे की किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल ट्रामा सेन्टर पर पहुचाया जाये समय से इलाज प्रारम्भ हो सके और घायल व्यक्ति का जीवन बच सके।
उन्होने कहा कि स्कूल के वाहनों के लिए नियमित रूप से चेकिंग की जाये सलखन से डाला के बीच में सड़क के किनारे कोई स्थान चिन्हित किया जाये जहा पर पकड़े गये वाहनो को खड़ा करने हेतु डम्पिंग ग्राउन्ड बनाया जा सकें। औड़ी रोड़ से शक्तिनगर मार्ग पर कट स्टोन लगाने हेतु प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत किया जा सकें।
अगोरी से चोपन सड़क मार्ग पर चलने वाले ओवर लोड़िग वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायें। ट्रामा सेन्टर की सूचना से सम्बन्धित साइनेज बोर्ड लगाया जाये, जिससे कि किसी प्रकार की सड़क दुर्घटना होने पर घायल व्यक्ति आसानी से ट्रामा सेन्टर तक पहंुंच सकें।
उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बच्चों के हित में चलाये जा रहे वाहनों का प्रापर फिटनेस सुनिश्चित किया जाये और उन वाहनों पर निर्धारित संख्या से अधिक छात्र-छात्राओं को न ले जाय जाये, अधिक संख्या में छात्र-छात्राओं को ले जाते हुए कोई वाहन पाया जाता है तो उनके विरूद्ध कार्यवाही की जाये।
उन्होंने कहा कि वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर उपसा द्वारा एम्बुलेंस, क्रेन आदि की संख्या बढ़ायी जाये, कोहरे के दौरान वाहन चलाते समय रिफ्लेक्टर का प्रयोग करें। सड़कों से गुजरने वाले भारी वाहनों की चेकिंग की जाये, जिन वाहनों के बाडी के ढाचे में परिवर्तन पाया जाये, ऐसे वाहनों को सीज करने की कार्यवाही की जाये। चार पहिया वाहन व ट्रक, हाईवा आदि वाहनों के तेज रफ्तार की निगरानी की जाये, नशे की हालत में वाहन चलाने वाले गाड़ियों का चालान की कार्यवाही की जाये और उन ड्राइवरों के वाहन लाईसेंस को निरस्त करने की कार्यवाही की जाये, नशे की हालत में वाहन चलाने पर दुर्घटना की अधिक संभावना बनी रहती है।
इस मौके पर यातायात सीओ डॉ चारू द्विवेदी, शैलेश ठाकुर अधिशासी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी,जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, अधिशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड एके सिंह,विनय कुमार सिंह अपर जिला सूचना अधिकारी, सड़क सुरक्षा से जुड़े विभागों के अधिकारीगण सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।







