स्मार्ट मीटर जनता की जेब पर डकैती’: किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने किया  विरोध प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O संगठन ने  डीएम कार्यालय पर सौंपा ज्ञापन, जांच की मांग

सोनभद्र। किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर स्मार्ट मीटर को पूरी तरह से बंद करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप मिश्र ने कहा कि ‘स्मार्ट मीटर एजुकेटेड जेबकतरों की स्कीम है जो जनता के लिए परेशानी का सबब बन गई है।’ उन्होंने आरोप लगाया कि गांव, गरीब, किसान, मजदूर व व्यापारियों के घरों में जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जो सीधे जनता की जेब पर डकैती है। प्रतिनिधिमंडल ने बिजली विभाग की विजिलेंस टीम, जेई, एसडीओ व अधिशासी अभियंता की जांच कराने की मांग की। साथ ही किसानों के गेहूं की तत्काल सभी क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू कराने की भी मांग उठाई। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से बिंदू प्रसाद खरवार, मुखलाल चेरो, नगेन्द्र धागर, प्रमोद तिरकी, आकाश चौहान, सत्रुधन बिंद, विवेक जाटव, धीरज कनौजिया, विक्की पटेल, धीरेन्द्र मौर्य, सर्वेष तिवारी, अनिश पासवान, राहुल विश्वकर्मा, सजय बियार व सैकड़ों मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?