बेरोजगारी का ताना दिए जाने पर अपनी मां का गला काटा।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

हत्यारा बेटा

युवक ने बेरोजगारी का ताना दिए जाने पर अपनी मां का गला काटकर शव को जलाया

रायबरेली (उत्तर प्रदेश)। बेरोजगार युवक ने बेरोजगारी का ताना दिए जाने पर अपनी मां का गला काटकर उसे घर के पीछे जला डाला। युवक गांजे का लती था और कोई काम धाम नहीं करता था। उसकी मां ने बेरोजगार बेटे को कुछ काम धाम किए जाने की नसीहत दी थी। मां की नसीहत उसे इतनी बुरी लगी कि उसने मां की गर्दन पर गड़ांसे से वार कर उसे घायल किया। गंडासे के वार से मूर्छित हुई घायल मां को कलयुगी बेटा घर के पीछे ले गया और सूखी पत्तियों के बीच उसे लिटाकर जिंदा जला दिया। इंसानी मांस के जलने की बदबू गांव में फैली तो ग्रामीण बाहर निकले। बाहर निकलने पर वीभत्स नजारा सामने देखा, जहां महिला सूखी पत्तियों में लगी आग के बीच धू धू कर जल रही थी । मामला ऊंचाहार थाना इलाके के उसरैना गांव का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?