एसआईआर जन-जागरूकता अभियान ने बढ़ाई लोकतंत्र की मजबूती की पहल: अजीत चौबे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

O- मतदाता जागरूकता विशेष अभियान

सोनभद्र। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) को लेकर जिले में जागरूकता अभियान तेज़ हो गया है। शनिवार को नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत चौबे एवं भाजपा अनुसूचित मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत ने घर–घर पहुंचकर लोगों को मतदाता सूची शुद्धिकरण प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो और किसी भी प्रकार की त्रुटि को समय रहते सुधारा जा सके।

जनसम्पर्क के दौरान अजीत चौबे ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता की सक्रिय भागीदारी में निहित है, और इस भागीदारी की शुरुआत सही व अद्यतन मतदाता सूची से होती है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा चलाया जा रहा यह विशेष अभियान बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह मतदाता सूची को सटीक और पारदर्शी बनाने का बड़ा अवसर देता है।

उन्होंने अभियान का नारा दोहराया— “कुंडी खड़काओ, मतदाता बनाओ!”—और नागरिकों से अपील की कि वे अपने बूथ लेवल अधिकारियों का सहयोग करें, अपने और अपने परिवार के नाम की जांच करवाएं, तथा किसी भी जानकारी में गलती हो तो उसे तुरंत ठीक कराएं। उन्होंने युवाओं को विशेष रूप से संदेश दिया कि 18 वर्ष पूरा कर चुके युवा अपना नाम अवश्य जुड़वाएं, क्योंकि एक नया वोटर लोकतंत्र में नई दिशा का वाहक बनता है।

चौबे ने कहा कि एसआईआर अभियान सिर्फ एक शासकीय प्रक्रिया नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का अवसर है। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि इस पुनरीक्षण अभियान में सौ प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित कर अपने अधिकार और कर्तव्य दोनों निभाएं।

अभियान के दौरान भाजपा शहर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, धीरेंद्र पांडे, लवकुश त्रिपाठी, अनुपम तिवारी, आशीष केशरी, आलोक रावत, मनोज कुमार, अजय रावत, धर्मवीर त्यागी, आशीष पाठक सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे और लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने व सुधार कराने के लिए प्रेरित करते रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?