पूर्व ब्लाक प्रमुख बीना सिंह की मनायी गयी सातवीं पुण्यतिथि

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

पुण्यतिथि पर बड़ी संख्या में पहुंच लोगो ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में जिला मुख्यालय स्थित बसपा नेता इंद्रदेव सिंह के आवास पर उनकी पत्नी पूर्व ब्लाक प्रमुख बीना सिंह की सातवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के संभ्रांतजन, जनप्रतिनिधि और शुभेच्छु बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि बीना सिंह ने राजनीति को हमेशा जनसेवा का माध्यम बनाया। वह सामाजिक न्याय और विकास की पक्षधर थीं। अपनी निष्पक्षता और कुशलता से उन्होंने नारी शक्ति के लिए प्रेरणास्रोत का कार्य किया।


स्व.बीना सिंह क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत से लेकर वर्ष 2017 का विधानसभा चुनाव तक अपनी सशक्त पकड़ और सक्रियता के बल पर लड़ा और अपनी अलग पहचान कायम की। गरीबों और कमजोर वर्गों के लिए आजीवन प्रयत्नशील रहकर उन्होंने समाज में गहरी छाप छोड़ी।वक्ताओं ने कहा कि जिले में जब भी महिलाओं की राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी की चर्चा होगी, बीना सिंह का नाम सम्मानपूर्वक लिया जाएगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए उन्होंने मर्यादित राजनीति की अनोखी मिसाल पेश की।


इस श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी केदारनाथ सिंह, विशिष्ट अतिथि कथाकार रामनाथ शिवेंद्र, ओमप्रकाश त्रिपाठी, रामलखन सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा, अशोक मिश्रा, अजीत चौबे, ब्लॉक प्रमुख सदर अजीत रावत, सोनभद्र बार एसोसिएशन की पूर्व अध्यक्ष पूनम सिंह, बब्बू तिवारी, नरेन्द्र बहादुर सिंह, शैलेन्द्र चौबे, सुधाकर पांडेय, सुशील पाठक, देवेश मिश्र, अवधेश पांडेय, बिंदु पांडेय, हीरामणि पाठक, शशिकांत मिश्र, अमरनाथ सिंह, बलदेव सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वही कार्यक्रम का संचालन राकेश त्रिपाठी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?