नौगढ़ में चोरी की बाइक के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार, बिहार में बेचने का था योजना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के चकरघट्टा थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरहवा पुलिया के पास गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधि पर रोककर की गई जांच में चार चोरी की बाइक बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों में मझगांवा निवासी अजय मौर्या, जयमोहनी गांव के दिलीप मौर्या, सोनवार गांव के अफरोज अंसारी, जयमोहनी के जितेन्द्र यादव और मझगांवा के अखिलेश सिंह शामिल हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी की थी। इसमें सोनभद्र के बिजौरी से स्पलेंडर प्रो, कटनी मध्य प्रदेश से एचएफ डीलक्स, प्रयागराज छिवकी से पैशन प्रो और मझगांवा से एक एचएफ डीलक्स बाइक शामिल हैं। आरोपियों का इरादा इन बाइकों को बिहार में बेचने का था।

दरोगा वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी बरहवा पुलिया के पास पांच युवक संदिग्ध रूप से देखे गए। जांच करने पर चोरी की बाइक बरामद होने पर सभी को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस टीम में अशफाक हुसैन, अभिषेक पाल, महेश कुमार, कमलेश कुमार पाण्डेय, संजय कुमार साहू, हरेन्द्र यादव और बसन्त यादव शामिल थे। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?