नौगढ़ तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 20 प्रार्थना पत्र प्राप्त, 2 का मौके पर निस्तारण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़(चंदौली) तहसील में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी आलोक कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान कुल 20 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 2 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष 18 प्रार्थना पत्रों को विभागीय अधिकारियों को सौंप दिया गया और उन्हें एक सप्ताह के भीतर निस्तारण के आदेश दिए गए।

अधिकांश शिकायतें अतिक्रमण और भूमि सीमांकन से संबंधित

प्राप्त प्रार्थना पत्रों में अधिकांश शिकायतें अतिक्रमण और भूमि के सीमांकन से संबंधित थीं। इसके अतिरिक्त, कुछ मामले कुएं से जुड़ी समस्याओं को लेकर भी आए।

उप जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संबंधित अधिकारियों को इन शिकायतों को पूरी गंभीरता से लेने और समय सीमा के भीतर उनका समाधान करने के लिए निर्देशित किया।

कारण बताओ नोटिस जारी

वहीं, संविधान दिवस में अनुपस्थित पाए गए अधिकारियों को उप जिलाधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उनसे उनकी अनुपस्थिति पर स्पष्टीकरण मांगा गया है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि भविष्य में अधिकारी गण संविधान दिवस जैसे महत्वपूर्ण आयोजनों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?