शिवदयाल चौरसिया की जयंती पर आयोजित हुई संगोष्ठी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय सोनभद्र पर समाजवादी विचारों के धनी स्वर्गीय शिवदयाल चौरसिया पूर्व सांसद राज्यसभा की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पुष्प अर्पित करते हुए संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि समाजवादी विचार के धनी स्वर्गीय शिवदयाल चौरसिया पूर्व सांसद एक ऐसे महान नेता थे जिन्होंने अपने जीवन काल में हर समाज को आगे बढ़ने का काम किया और गरीबों की लड़ाई लड़ने का काम किया।
श्री यादव ने कहा कि हम सभी समाजवादियों की जिम्मेदारी है कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस लें और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
संगोष्ठी में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष संजय यादव, अनिल प्रधान, अशोक पटेल, सरदार पारब्रह्म सिंह, दीपक केसरी, विनीत सरोज, पीयूष यादव, सौंर्य त्रिपाठी, सत्यम पांडे, मनीष त्रिपाठी, अभय यादव, विनोद के साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?