बाबा लक्खीशाह बंजारा जी की जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सपा जिला अध्यक्ष ने कहा- बाबा ने कुएं, तालाब और सराय बनवाकर मानवता की सेवा की

सोनभद्र।बाबा लक्खीशाह बंजारा जी की जयंती के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुष्प अर्पित कर बाबा के जीवन और कार्यों को याद किया गया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि बाबा लक्खीशाह बंजारा 17वीं शताब्दी के महान योद्धा, समाज सुधारक और अदम्य साहसी व्यापारी थे। उन्होंने जल जीवन मिशन को आगे बढ़ाने के लिए कुओं, सरायों एवं तालाबों का निर्माण कराया था ताकि हर प्राणी को पानी की व्यवस्था हो सके। बाबा हमेशा गरीबों और असहायों की लड़ाई लड़ते थे।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बाबा के बताए रास्ते पर चलते हुए समाजवादी सरकार में सर्वाधिक तालाबों, नहरों, नालों और नदियों को सुदृढ़ करने का काम किया। किसानों के लिए नलकूपों की व्यवस्था निशुल्क की गई, जिससे किसान अपनी फसल को सही समय पर पानी दे सकें। “अखिलेश यादव किसान के बेटे हैं और किसान ही अन्नदाता है”।
इस अवसर पर सरदार पारब्रह्म सिंह, गया यादव, अनिल प्रधान, अशोक पटेल, रामपति, अतुल दुबे, अभय यादव, विनोद, कृपाशंकर सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने बाबा लक्खीशाह बंजारा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?