जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर अपर जनपद न्यायाधीश व सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आज शैलेन्द्र यादव द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण एवं विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। निरीक्षण के दौरान जय प्रकाश असिस्टेंट एलएडीसीएस तथा साथ ही साथ शंशाक पटेल, गौरव कुमार उप कारापाल उपस्थित रहें।

जेल में निरूद्ध बंदियों की कुल संख्या 766 थी जिसमें विचाराधीन बंदियों की संख्या 595 एवं सिद्ध दोष कैदियों की संख्या 171 थी। निरीक्षण के दौरान बैरको में कैदियों से मुलाकात कर निःशुल्क विधिक सहायता, सजायाफ्ता बंदियों के अपील के प्रावधान के संबंध में नियमित पेशी खान-पान एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के बावत उन्हे बताया गया।

जेल में निरूद्ध विचाराधीन बंदियों से एक-एक कर बातचीत कर उनके मुकदमें की प्रगति एवं जमानत के संबंध में पूछताछ किया गया। इसके अलावा कारागार में स्थित पाकशाला, पाठशाला, नव निर्मित महिला बैरक, पुरूष बैरक, चिकित्सालय व लीगल एड क्लीनिक का भी निरीक्षण किया गया। बैरक में साफ-सफाई व गर्मी से बचाव के लिए किए गए इंतजाम को देखने के बाद बंदियों से उनके स्वास्थ के बारे में पूछा गया। किसी भी बंदी द्वारा किसी भी प्रकार की समस्या से अवगत नही कराया गया। निरीक्षण के दौरान समक्ष आयी कमियों के सुधार हेतु जिला कारागार अधीक्षक को निर्देशित किया गया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?