गांव के बंधे में डूबा किशोर, तलाश जारी, परिवार सदमे में

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संवाददाता : विरेंद्र कुमार

विंढमगंज (सोनभद्र) । विंढमगंज थाना क्षेत्र के केवाल गांव में रविवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें गांव निवासी 14 वर्षीय आशीष कुमार, पुत्र प्रेमचंद यादव, बंधे में डूब गया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है और परिजनों की स्थिति अत्यंत दयनीय बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार शाम लगभग सात बजे आशीष शौच के लिए गांव के बंधे की ओर गया था। बताया जाता है कि वह पानी छूने के लिए किनारे गया, तभी अचानक पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। डूबते समय आशीष ने मदद के लिए आवाज भी लगाई, जिसे एक ग्रामीण ने सुना और वह तुरंत बंधे की ओर भागा, लेकिन अंधेरा अधिक होने के कारण उसे कहीं दिखाई नहीं दिया।

ग्रामीण ने तत्काल घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवारजन और गांव के लोग मौके पर पहुंचे और देर रात तक आशीष की खोज जारी रही, परंतु कोई सुराग नहीं मिल सका।

इसी दौरान विंढमगंज थाना प्रभारी भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से खोज अभियान चलाया, मगर देर रात होने तक खोजबीन विफल रही। बताया गया है कि सुबह होने पर पुनः तलाश शुरू की जाएगी।

घटना की खबर फैलते ही किशोर के घर पर भीड़ जुट गई। परिजन गहरे सदमे में हैं और पूरे गांव में शोक व सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने बताया कि स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है और कानून-व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?