सन्दिग्ध परिस्थितियों में पांच घरो में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की तीन घंटे की मशक्कत पर पाया गया आग पर काबू

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के नधिरा गांव में बुधवार की दोपहर अचानक लगी आग ने पांच लोगों के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। घरों में आग लगने से ग्रामीणों का काफी सामान जलकर नष्ट हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नधिरा गांव निवासी तुलसी के घर में दोपहर में अचानक आग लग गई। उस समय परिवार के कुछ सदस्य सो रहे थे जबकि कुछ रिश्तेदारी में गए हुए थे। घर से धुआं उठता देख तुलसी की बहू रीता देवी की नींद खुली और उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। यह आग ने जल्द ही पड़ोस में गुलाब, जवाहिर,सुदर्शन और धर्मजीत के घरों को भी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने तुरंत 112 पीआरबी और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग की लपटों के बीच ग्रामीण भी लगातार आग बुझाने में जुटे रहे।

वही सूचना पर पहुंची 112 पुलिस मौके पर डटी रही। कुछ देर बाद अग्निशमन यंत्र पहुंचा। इसके बाद फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की संयुक्त कोशिश से करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

आगजनी में पांच परिवारों का काफी नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहे हैं।

Leave a Comment

1446
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?