नौगढ़ में स्कूल चलो अभियान,खंड शिक्षा अधिकारी ने निकाली जागरूकता रैली

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नौगढ़(चंदौली) शिक्षा को हर घर तक पहुंचाने और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्कूल चलो अभियान के तहत खंड शिक्षा अधिकारी नौगढ़ लालमणि राम के नेतृत्व में बुधवार को कंपोजिट विद्यालय मझगाई से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत खंड शिक्षा अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर की, जिसके बाद स्कूली बच्चों और शिक्षकों ने पूरे उत्साह के साथ अभिभावकों को बच्चों के स्कूल में नामांकन के लिए जागरूक किया।

रैली के दौरान बच्चे नारे लगाते नजर आए —
“आधी रोटी खाएंगे, स्कूल पढ़ने जाएंगे”
“हम सब ने ठाना है, सबको स्कूल लाना है”
इन नारों के जरिए उन्होंने शिक्षा के महत्व को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया।

खंड शिक्षा अधिकारी लालमणि राम ने बताया कि 1 जुलाई से 15 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य उन बच्चों को स्कूल से जोड़ना है, जिन्होंने अभी तक किसी विद्यालय में नामांकन नहीं कराया है, जबकि वे छह वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि “हमारा प्रयास है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।

रैली को प्राथमिक शिक्षक संघ के महामंत्री विवेक सिंह ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि “शिक्षा केवल सबके लिए उपलब्ध ही नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण भी होनी चाहिए।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप, एआरपी संजीव कुमार, प्रधानाध्यापक अरुण सिंह, लवकुश सिंह, लालबहादुर मौर्य, ओमप्रकाश जायसवाल, सुदामा, आशीष, विशाल श्रीवास्तव, अजय कन्नौजिया, सुशील सिंह और दिनेश पटेल सहित कई शिक्षक व शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

इस रैली के माध्यम से एक सकारात्मक संदेश दिया गया कि शिक्षा सभी के लिए अनिवार्य और अधिकार है, और कोई भी बच्चा इससे वंचित न रहे – यही इस अभियान का लक्ष्य है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?