ओपीडी से प्रसव वार्ड तक व्यवस्थाएं देखी, दवाओं की तिथि जांची:cmo डॉ. रमेश कुमार मिश्रा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएमओ डॉ. रमेश कुमार मिश्रा ने शाहगंज सीएचसी का किया औचक निरीक्षण, पैथोलॉजी की मशीनों से हुए प्रभावित

  सोनभद्र। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश कुमार मिश्रा ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मेडिसिन, पैथोलॉजी, एक्स-रे, प्रसव वार्ड और ओपीडी में ड्यूटी कर रहे डॉक्टर व कर्मचारियों की उपस्थिति की क्रमशः जांच की।
जानकारी के अनुसार डॉ. मिश्रा ने सबसे पहले ओपीडी पहुंचकर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर सौरभ सिंह सहित सभी कर्मचारियों की उपस्थिति का निरीक्षण किया। इसके बाद मौजूद मरीजों से बातचीत की और सभी वार्डों का बारी-बारी से निरीक्षण किया। प्रसव वार्ड में मौजूद दिव्या सिंह से जानकारी ली। पैथोलॉजी में अत्याधुनिक मशीन और कार्य करते कर्मचारियों को देखकर वे काफी प्रभावित हुए।
एक्स-रे कक्ष में टेक्नीशियन मनीष कुमार सिंह ने बताया कि आपात स्थिति में मरीजों का एक्स-रे कर स्क्रीनिंग के माध्यम से मोबाइल पर स्थिति भेजी जाती है। मेडिसिन विभाग में अनिल कुमार से दवाइयों की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली और खुद दवाइयां उठाकर तिथि व उपयोगिता की जांच की।
निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर अशोक कुमार, अमित कुमार एवं शिव मूरत मौके पर मौजूद मिले। पैथोलॉजी में विनोद श्रीवास्तव, अंकित द्विवेदी, विनय कुमार, विमलेश पटेल, कृष्ण कुमार और कमला वार्ड ब्वॉय ड्यूटी पर तैनात मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?