सोनभद्र। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा आयोजित सरस मेला और बाल पुस्तक प्रदर्शनी का दो दिवसीय कार्यक्रम उरमौरा स्थित डायट परिसर में लगाया जा रहा है। इस मेले में ग्रामीण उत्पादों की अनूठी प्रदर्शनी लगाई गई है।


मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने बताया कि इस दो दिवसीय प्रदर्शनी मेले में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा बनाए जा रहे स्वदेशी वस्तुओं का स्टॉल लगाया जाएगा। इसमें समूह की महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के स्वदेशी सामग्रियों के माध्यम से लोगों को जागरूक और प्रेरित किया जाएगा, साथ ही खरीदारी और बिक्री का अवसर भी प्राप्त होगा।
मेले में हस्तशिल्प एवं हस्तकला, ऑर्गेनिक एवं स्वच्छ सामग्री, हस्त निर्मित कपड़े एवं गहने, पारंपरिक व्यंजन के साथ विभिन्न प्रकार के स्टाल लगेंगे। साथ ही बच्चों के लिए पुस्तक मेला की प्रदर्शनी भी आयोजित होगी।
मुख्य विकास अधिकारी ने जिले के सभी लोगों से अपील की है कि वे अपने परिवार और बच्चों के साथ मेले में पहुंचें और इसका लुफ्ट उठाएं।







