सन्त रामकृष्ण परमहंस की मनायी गयी जयन्ती

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। सन्त रामकृष्ण परमहंस की जयन्ती प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल मे मनाई गई। इस अवसर पर स्कूली बच्चो ने विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किया। 

विद्यालय के प्रबन्धक राजेंद्र प्रसाद जैन ने बच्चों की प्रशंसा करते हुए बताया कि संत रामकृष्ण परमहंस स्वामी विवेकानंद के गुरु थे। स्वामी रामकृष्ण एक महान संत, विचारक और समाज सुधारक थे। भारतीय महापुरुषों में रामकृष्ण परमहंस का नाम विशेष रूप से लिया जाता है, उन्होंने पूरे संसार के लोगों को शांति का पाठ पढ़ाया । उनकी भक्ति से हम भक्तों को शिक्षा ग्रहण करना चाहिए की भक्ति क्या होती है।

वही संतोष कुमार पाण्डेय के द्वारा बताया गया कि रामकृष्ण परमहंस भारतीय आध्यात्मिक विश्व बंधुत्व से समाज को आपसी भेदभाव का त्याग कर एकता के सूत्र में बांधने के लिए प्रेरित किया। उनके विचार आने वाली पीढ़ियों को धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने के लिए हमेशा प्रेरित करेंगे।

इस अवसर पर अम्बर उपाध्याय , सुरेंद्र यादव, मनोज दुबे , संजू पाण्डेय, रुचि दुबे, चंदन सिंह, साधना पाण्डेय, पूनम ,आभा पाण्डेय आदि शिक्षक शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?