भगवान श्रीकृष्ण ने कालिया नाग का किया मान मर्दन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

रासलीला के तीसरे दिन कालिया नाग दमन के लीला का हुआ मंचन

कालिया नाग के फन पर श्री कृष्ण ने किया नृत्य

    सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। कालिया नाग का मान मर्दन करने बाद  श्रीकृष्ण के उसके फन पर नृत्य किया। भगवान की इस लीला को देखने के लिए श्रीकृष्ण प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी। सोनभद्र नगर के रामलीला प्रांगण में आयोजित रासलीला के तीसरे दिन कालिया नाग के मान मर्दन की लीला का मंचन किया गया। वृन्दावन से आए कलाकारों ने शानदार लीला का मंचन कर लीला प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।


    रामलीला चल रहे रासलीला में श्रीकृष्ण मित्रों के साथ यमुना नदी के किनारे गेंद से खेल रहे थे। भगवान ने जोर से गेंद फेंकी और वो यमुना में जा गिरी। गेंद भारी होने से वो सीधे यमुना के तल पर चली गई। समस्या यह थी कि उस समय यमुना में कालिया नाग रहता था। पांच फनों वाला नाग बहुत खतरनाक और विषधर था। उसके विष से यमुना काली हो रही थी और उसी जहर के कारण गोकुल के पशु यमुना का पानी पी कर मर रहे थे। कान्हा बहुत छोटे थे, लेकिन मित्रों के जोर के कारण उन्होंने तय किया कि गेंद वो ही निकाल कर लाएंगे। कान्हा ने यमुना में छलांग लगा दी। कृष्ण ने कालिया नाग की पूंछ पकड़कर उसे मारना शुरू कर दिया। कालिया नाग अपने प्राण की रक्षा के लिए कृष्ण से दुहाई देने लगा। कृष्ण ने उसे यमुना छोड़कर समुद्र में जाने के लिए वचबद्ध किया। इसके बाद कालिया नाग के फन पर नृत्य किया। इस तरह भगवान कृष्ण ने मथुरावासियों को कालिया नाग के साथ यमुना को उसके विष से मुक्ति दिलाई। इससे पूर्व बांके बिहारी की अनुपम छटा की भव्य आरती की गई।

    इस अवसर पर पूर्व विधायक रमेश दुबे, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, समिति के संरक्षक जितेंद्र सिंह, संयोजक राम प्रसाद यादव, अध्यक्ष सचिन गुप्ता, महामंत्री धीरज जालान, सदस्य मनोज सिंह, सन्नु केसरी, विजय कांत मिश्र, डॉ. अनिल पाण्डेय, संदीप चौरसिया, विनोद केसरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

    IMG 20260928 WA0019
    IMG 20260928 WA0020

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    1543
    वोट करें

    भारत की राजधानी क्या है?