सोनभद्र। शुक्रवार को किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले मोर्चा संयोजक संदीप मिश्रा के नेतृत्व में विपणन अधिकारी कार्यालय के सामने धरना दिया गया। मोर्चा ने सहायक विपणन अधिकारी अमित चौधरी को एक पत्र सौंपा, जिसमें उन्होंने प्रति बिघा मानक धान की मात्रा को 10 कुंटल 80 किलो से बढ़ाकर 20 कुंटल करने की मांग की।
श्री मिश्रा ने कहा कि पिछले वर्ष कम उत्पादन के बावजूद 16 कुंटल प्रति बिघा की दर से धान खरीदा गया था, जबकि इस वर्ष मानक घटा दिया गया। उन्होंने इस निर्णय के पीछे की रिपोर्ट तैयार करने वाले अधिकारी पर दंड की भी मांग की। मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि सभी किसानों का हाइब्रिड धान 100 % खरीदा नहीं गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
धरने में लव चौबे, नगेन्द्र पटेल, सत्रुधन बिंद, सजय बियार, विजय बिंद, दिनेश चेरो, परमा पटेल, रामू पटेल, विजय मौर्य, शिव बिंद सहित कई किसान उपस्थित रहे। मोर्चा ने सरकार की “सभी किसानों का धान खरीदा जाएगा” की घोषणा और वास्तविक कार्यान्वयन में अंतर को उजागर करते हुए, सत्यापन व रेटिना स्कैनिंग के नाम पर किसानों को दौड़ाने की प्रथा को तत्काल बंद करने की भी अपील की।







