ग्राम पंचायत अधिकारी संघ का जिले में सत्याग्रह आंदोलन जारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O मोटर युग में, मिल रहा साइकिल भत्ता  200 रुपये, जताया विरोध

सोनभद्र। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर ग्राम पंचायत अधिकारी संघ‑ग्राम विकास अधिकारी संघ, सोनभद्र ने शुक्रवार को सत्याग्रह आंदोलन के तीसरे चरण के 12वें दिन साइकिल से अपने कार्य को अंजाम दिया। विकास खंड घोरावल सहित सभी खंडों के सचिवों ने इस अनूठे विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।
एक सचिव के पास 4 से 10 ग्राम पंचायतें हैं, जिनके 29 विभागों का कार्य समय पर करना होता है, लेकिन साइकिल भत्ता के रूप में महज 200 रुपये मिलते हैं, जो वर्तमान मोटर युग में अव्यावहारिक है। संघ का कहना है कि उनका कार्य समय आधारित नहीं, बल्कि कार्य आधारित है। साथ ही, इंटरनेट की समस्या के कारण ऑनलाइन उपस्थिति भी संभव नहीं है।
संघ ने सरकार से अपनी स्थिति पर ध्यान देने की अपील की है, और उन्हें विश्वास है कि सरकार इस पर विचार कर सम्मानजनक निर्णय लेगी। इस अवसर पर शंकर यादव, नरेश सिंह, हरिओम सिंह, अरुण कुमार, विकास सिंह, कांति देवी, मनोज दुबे, दिनेश गिरी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?