नौगढ़ बाजार में बंदरों का उत्पात, दो बच्चे घायल, ग्रामीण परेशान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ बाजार में सुबह बंदरों के झुंड ने बच्चों पर हमला कर दहशत फैला दी। अलग-अलग घटनाओं में दो मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार बाजार निवासी बिंदू की दो वर्षीय पुत्री अपने घर के आंगन में खेल रही थी, तभी अचानक बंदरों के झुंड ने उसे घेरकर हमला कर दिया। मासूम के हाथ-पैर और पीठ पर कई जगह काटने के निशान पाए गए। उसके चीखने की आवाज सुनकर परिजन लाठी-डंडा लेकर पहुंचे और किसी तरह बंदरों को भगाया।

दूसरी घटना में विद्यालय जा रही आठ वर्षीय दीक्षा को बंदरों ने निशाना बनाया और उस पर अचानक झपट पड़े। बच्ची घायल हो गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे भी उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को एंटी रेबीज वैक्सीन की पहली खुराक देने के साथ तीन-तीन दिन के अंतराल पर दो और खुराक लेने की सलाह दी है। उधर, बाजार और आसपास के लोगों का कहना है कि बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन इस समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं हो सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?