नौगढ़ में बालू लदी डीसीएम धंसी,आवागमन ठप, ग्रामीण परेशान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र के डुमरिया गांव में शनिवार की शाम बालू लदी एक डीसीएम वाहन पुल पर धंस गई, जिससे मुख्य मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बालू से भरी डीसीएम डुमरिया गांव की ओर जा रही थी। जैसे ही वाहन डुमरिया प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित पुल पर पहुंचा, अचानक पुल का एक हिस्सा धंस गया और वाहन फंस गया। इसके चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग बंद होने से रोजमर्रा के कामकाज पर असर पड़ा है। उन्होंने चिंता जताई कि अगर किसी आपात स्थिति में पुलिस या एंबुलेंस की जरूरत पड़ी, तो वाहन मौके तक पहुंचने में मुश्किल होगी। फिलहाल स्थानीय लोग और चालक मिलकर डीसीएम को निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क और पुल की मरम्मत कराने की मांग की है ताकि आवागमन सामान्य हो सके।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?