संत गाडगे महाराज जी की जयंती पर समाजवादी पार्टी ने किया शत-शत नमन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। सोमवार को संत गाडगे महाराज जी की जयंती समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय सोनभद्र पर मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संत गाडगे महाराज जी को शत-शत नमन किया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि संत गाडगे महाराज जी का पूरा नाम देबूजी जिगराजी जनोकर था। गाडगे महाराज वैज्ञानिक दृष्टिकोण वाले समाज सुधारक थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन दलितों की सेवा में लगा दिया। उनका कीर्तन लोकज्ञान का अंग था। वह हमेशा कीर्तनों के माध्यम से समाज के पाखंड और परंपरा की आलोचना करते थे।
गाडगे बाबा ने समाज को शिक्षा के महत्व के बारे में समझाते हुए स्वच्छता और चारित्रिक शिक्षा देते थे। वह हमेशा हर समाज के गरीबों का मदद करते थे। संत गाडगे महाराज के रास्ते पर चलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज सड़क से सदन तक गरीबों की आवाज उठाने का काम कर रहे हैं और हर गरीबों का अपने स्तर से मदद करने का काम कर रहे हैं।
यदि गरीबों का कोई मसीहा है तो वह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हैं। संगोष्ठी को संबोधित करने वाले में मुख्य रूप से जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, अनिल प्रधान, अशोक पटेल, सरदार पारब्रह्म सिंह, विष्णु कुशवाहा, अभय यादव, अभिनव पांडे, दयाराम मौर्य, राजनाथ यादव, मिथिलेश कुमार सिंह, बचोले प्रसाद पटेल, रमेश कुमार विश्वकर्मा, राजेश कुमार विश्वकर्मा, विनीत सरोज, विनोद यादव, दीपक केसरी के साथ सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1570
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?