प्रभु श्री राम को जानने के लिए संत महात्मा विद्वान महर्षि लोग तपस्या करते हैं: अखिलेश मणि

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O रामगढ़ में श्री रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन

रामगढ़। चतरा ब्लॉक के सेहुआं नई बाजार में छठवें वर्ष हो रहे श्री रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। आचार्य सौरभ भारद्वाज ने बताया कि मध्यान 3:00 बजे से 6:00 तक देवरिया उत्तर प्रदेश से पधारे क्रांतिकारी कथावाचक  अखिलेश मणि शांडिल्य के द्वारा केवट चरित्र पर प्रवचन दिया गया। अखिलेश मणि शांडिल्य  ने कहा कि केवट ने प्रभु श्री राम से कहा, “मांगी नाव न केवट आना। कहहीं तोहार मरम मै जाना।।” अर्थात केवट ने कहा प्रभु हम आपका सारा मरम जानते हैं। प्रभु श्री राम मुस्कुराए परंतु लक्ष्मण जी ने कहा जी प्रभु श्री राम के मर्म को जानने के लिए संत महात्मा विद्वान महर्षि लोग तपस्या करते हैं फिर भी नहीं जान पाते लेकिन यह केवट जानता है। इस अवसर पर सांसद छोटेलाल खरवार, भारतीय जनता पार्टी पूर्व जिला अध्यक्ष अजीत चौबे, राजकुमार सिंह, मनु पांडे, अनिल मिश्रा, विनोद मिश्रा, रामगढ़ सहकारी समिति अध्यक्ष रवि प्रकाश पांडे, शैलेश पांडे ग्राम प्रधान सेहुआं, अरूणा मिश्रा, जूली मिश्रा, बेबी मिथिलेश पाठक आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

1402
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?