25,हजार का  इनामिया वांछित अभियुक्त लाखो की हेरोइन के साथ  गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O एसओजी व थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने की संयुक्त कार्यवाही

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में शनिवार को एसओजी व थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
गिरफ्तार
अभियुक्त प्रतीक कुमार उर्फ बंटी पुत्र अवधेश कुमार निवासी जैत थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, को आर्यन एकेडमी के पास, बहद ग्राम गोरारी थाना रॉबर्ट्सगंज को गिरफ्तार किया गया।
वही पुलिस ने बताया की
अभियुक्त के कब्जे से 22 ग्राम अवैध हेरोइन (अनुमानित कीमत करीब ₹2,20,000) बरामद हुई।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक राम स्वरुप वर्मा, थाना रॉबर्ट्सगंज,
उ0नि0 राजेश जी चौबे एस0ओ0जी0 व सर्विलांस प्रभारी,
उ0नि0 धर्मनारायण भार्गव, चौकी प्रभारी नई बाजार थाना रॉबर्ट्सगंज,
उ0नि0 रणजीत सिंह, थाना रॉबर्ट्सगंज, रामजीत शर्मा, विनोद भारती, सतीश सिंह पटेल, रितेश सिंह पटेल, अजीत कुमार, चालक अजीत यादव एसओजी टीम जनपद सोनभद्र।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?