बोले ठेकेदार: दुसान कम्पनी व प्रिंसिपल इम्पलॉयर करे बकाया भुगतान,नही करेंगे कोरियन कम्पनी के काम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

आठ महीनो से बकाया है ठेकेदारो का बिल,

तीन माह से मजदूरी न मिलने से मजदूर भी है लामबंद


(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। प्रदेश सरकार की 1320 मेगावाट क्षमता की ओबरा सी विद्युत परियोजना का निमार्ण कर रही कोरियन कम्पनी दुसान पावर सिस्टम इण्डिया लिमिटेड की मुस्किले अब बढती जा रही है जहाँ एक ओर तीन माह की मजदूरी की मांग को लेकर मजदूर लगभग 13 दिन से हडताल पर है तो वही दूसरी ओर दुसान कम्पनी के ठेकेदारो ने मंगलवार को दुसान व पावर परियोजना प्रशासन को पत्र देकर अब निमार्ण कार्य न करने का निर्णय लिया है।

बताते चले कि लगभग दस दिन से ओबरा सी परियोजना के मैकेनिकल ठेकेदारो के मजदूर तीन माह की मजदूरी की मांग को लेकर हडताल पर है। उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक सिंह ने मामले को गम्भीरत से लेते हुये ठेकेदारो को वेतन सीट जमा करने को कहा था। दुसान प्रशासन व परियोजना प्रशासन को सख्त निर्देश दिया था कि अति शीघ्र मजदुरो का बकाया भुगतान किया जाय ।

वही बकाया भुगतान के लिए प्रदर्शन कर रहे मजदूरों की बात को लेकर  ठेकेदारो का कहना है कि उनका आठ माह से भुगतान लम्बित होने से उनकी आर्थिक स्थित बहुत ही खराब हो चुकी है। वे कर्ज के तले बुरी तरह से दब गये है। जीएसटी, ईपीएफ व अन्य बकाया होने के कारण वे तनाव से गुजर रहे है। अब उनकी हिम्मत जबाब देने लगी है।

इसके साथ ही ठेकेदारों ने कहा कि मजदूरो का भुगतान दुसान व प्रिसिपल इम्पलायर तत्काल करा दे जिससे उनके समक्ष भुखमरी की स्थिति न पैदा हो। वही मजदूरों के आये दिन हो रहे हडताल से ठेकेदार लगातार तनाव से गुजर रहे है, ऐसे ठेकेदारो ने निर्णय लिया है कि वे अब ओबरा सी का निमार्ण कार्य नही करेगे अब ज्यादा तनाव झेलने की स्थिति में वह लोग नही है।

    IMG 20260928 WA0019
    IMG 20260928 WA0020

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    1545
    वोट करें

    भारत की राजधानी क्या है?