नवरात्र पर भगवा मय हुआ विंढमगंज क्षेत्र

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

विंढमगंज, सोनभद्र। नवरात्रि और रामनवमी के अवसर पर विंढमगंज क्षेत्र पूरी तरह भगवा रंग में रंग गया है। रीवा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित विंढमगंज बाजार के मुख्य सड़क पर झारखंड बॉर्डर से लेकर कोन मोड़ चौराहे तक करीब डेढ़ किलोमीटर तक भगवा झंडों की बहार है।

रामनवमी समिति, विंढमगंज के कार्यकर्ताओं ने भगवान श्रीराम के चित्र युक्त भगवा झंडे, लाइटें और पतंगियां लगाकर पूरे क्षेत्र को सजाया है। इस संबंध में समिति की बैठक पंचायत भवन सलैयाडिह में समिति के अध्यक्ष ओम रावत की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें रामनवमी की तैयारियों की समीक्षा की गई।

अध्यक्ष ओम रावत ने बताया कि रामनवमी के दिन भव्य झांकी निकाली जाएगी, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूरे नगर में ध्वनि विस्तारित यंत्रों से सुबह और शाम को भजन बजाए जा रहे हैं, साथ ही श्रीराम मंदिर में प्रतिदिन संध्या को विद्वान ब्राह्मणों द्वारा प्रवचन किया जा रहा है, जिससे पूरे नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया है।

बैठक में लव कुश चंद्रवंशी, ओम प्रकाश यादव, हृदय हर्षित चंद्रवंशी, उज्जवल केसरी, नंदकिशोर गुप्ता, जितेंद्र शर्मा, अरविंद गुप्ता, अभिषेक प्रताप सिंह, प्रेम कुशवाहा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?