जमीन विवाद में चले लाठी-डंडे, एक पक्ष के तीन घायल,दो जिला अस्पताल रेफर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

बभनी (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के ग्राम डूमरहर में दो पक्षों के बीच जमीन विवाद के चलते जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में एक पक्ष के तीन लोग बुरी तरह घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह करीब साढ़े 5 बजे जमीनी विवाद को लेकर डूमरहर निवासी जमीन विवाद में दो पक्षों में विवाद हो गया ।जिसमें मु गफ्फार 28 वर्ष पुत्र हनीफ खान,सदिक्कुनिशा 45 वर्ष पत्नी हनीफ खान,रफीक खान 60 वर्ष पुत्र खुदा बक्स निवासी बुरी तरह घायल हो गए घटना के बाद डायल-112 की मदद से परिजन घायलों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले गए।गम्भीर रुप घायल मु गफ्फार और सदिक्कूनिशा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि डुमरहर गांव में मारपीट हुई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रूकसाना की तहरीर पर ,साहबान खान,उस्मान खान,
सहनाज के खिलाफ 131,115,351(3)तहत मामला पंजीकृत कर जांच किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?