चंद्रप्रभा बांध पर सुरक्षा का संकट, टूटी रेलिंग की घटिया मरम्मत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के मनोरम चंद्रप्रभा बांध पर पर्यटकों और स्थानीय लोगों की जान खतरे में है। बांध पर लगी सुरक्षा रेलिंग का एक हिस्सा बुरी तरह से टूट गया था, जिसकी मरम्मत का कार्य शुरू हुआ है, लेकिन इसमें घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिससे घूमने आए हुए लोगों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहा है। इससे लोगों में डर और बढ़ गया है।

टूटी हुई रेलिंग सीधे गहरी खाई की ओर इशारा करती है, जिससे जरा सी चूक होने पर भी गंभीर हादसा हो सकता है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के साथ आने वाले परिजनों की चिंता बढ़ गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बारे में कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया था, जिसके बाद अब निर्माण कार्य शुरू तो हुआ है, लेकिन गुणवत्ता बेहद खराब है। ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है और निर्माण कार्य में लापरवाही बरती जा रही है।

चंद्रप्रभा बांध अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है, लेकिन टूटी रेलिंग और घटिया निर्माण कार्य के कारण लोग यहां आने से कतरा रहे हैं। इससे स्थानीय पर्यटन पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है और दुकानदारों और छोटे व्यापारियों की रोजी-रोटी पर संकट आ गया है।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द टूटी रेलिंग की गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कराने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?