दुःखद: शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन की ब्लाक अध्यक्ष सरिता शर्मा का निधन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

वाराणसी ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, एक माह पहले हुआ था ऑपरेशन

बभनी/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)।  ब्लॉक की आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन की महिला मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष सरिता शर्मा का निधन हो गया। मंगलवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें वाराणसी ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।

सरिता शर्मा प्राथमिक विद्यालय बसकट्टा में शिक्षा मित्र के पद पर कार्यरत थीं। उन्होंने वर्ष 2001 में शिक्षा मित्र के रूप में नियुक्ति पाई थी। जानकारी के अनुसार, एक माह पहले उनका ऑपरेशन हुआ था, जिसके बाद उनकी तबीयत ठीक थी।

मंगलवार रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी स्थित बीएचयू अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनका निधन हो गया।

सरिता शर्मा को उनके सरल स्वभाव और साहसी व्यक्तित्व के लिए जाना जाता था। वह शिक्षा मित्रों के हर सुख-दुख में उनके साथ खड़ी रहती थीं और संगठन के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थीं।

उनका अंतिम संस्कार बुधवार को वाराणसी में किया जाएगा। आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन, बभनी ब्लॉक इकाई ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अफजल अहमद ने कहा कि उनका आकस्मिक निधन संगठन और शिक्षा मित्र परिवार के लिए एक बड़ी क्षति है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?