घघरी गांव में एक वर्ष से पुलिया क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में आक्रोश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


मरम्मत न होने से आवागमन बाधित, डीएम से की मांग

म्योरपुर, सोनभद्र। बभनी विकास खंड के ग्राम पंचायत घघरी से स्थानीय बाजार जाने वाली मुख्य पुलिया एक वर्ष से क्षतिग्रस्त है। भारी बारिश में टूटी पुलिया की मरम्मत न होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पीडब्ल्यूडी विभाग को कई बार अवगत कराने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। विभाग ने चेतावनी बोर्ड तक नहीं लगाया। पुलिया के दोनों ओर की मिट्टी बह गई है। भारी वाहनों के गुजरने से पुलिया धंसती जा रही है और नींव दिखने लगी है। साइड वॉल भी पूरी तरह टूट गई है। यह सड़क करीब दर्जनभर गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ती है। रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। कई हादसे हो चुके हैं, फिर भी मरम्मत नहीं हुई। इससे ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है। ग्रामीण अशोक कुमार खरवार, उमंग गुप्ता, मनोज प्रजापति, भगतराम, महेन्द्र कोरवा, सुरेन्द्र सोनी, राजेश पटेल, रामदेव, अनिल गुप्ता, रामभजन, विजय पटेल, शर्मा लाल गोड़ आदि ने जिलाधिकारी से तत्काल पुलिया मरम्मत कराने की मांग की है। इस संबंध में अवर अभियंता जितेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिया और सड़क की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

1506
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?