अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ द्वारा शुक्रवार को मुख्यमंत्री व पंचायती राज मंत्री व अपर मुख्य सचिव पंचायती राज को नामित ज्ञापन जिला पंचायत राज्य अधिकारी नमिता शरण को सौपा गया।
इस ज्ञापन में 6 जून को निदेशालय पंचायती राज द्वारा भेजे गए सफाई कर्मचारी के प्रस्ताव में संशोधन किए जाने के संबंध सात सूत्रीय मांगों को उक्त प्रस्ताव में सम्मिलित करने का अनुरोध किया गया।
ज्ञापन देने वाले कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष राजाराम दुबे, जिला मंत्री मनोज पाण्डेय, कोषाध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष राकेश चौधरी, ब्लॉक मंत्री करमा राजेश मिश्रा, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष विजय यादव, नंदकुमार शर्मा , अरविंद , गेंदालाल श्याम, जगदीश गुप्ता, राघवेंद्रधर द्विवेदी सहित तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे।







