विपक्ष के झूठ और फरेब से सजग रहे कार्यकर्ता: अनिल सिंह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

भाजपा की संगठनात्मक बैठक में मुख्य अतिथि ने कहा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। देश मे विपक्ष के द्वारा फैलाये जा रहे झूठ और फरेब से सजग रहते हुए संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाना है,इसके साथ ही मतदाता सूची मे युवा और छूटे हुए मतदाताओं का नाम जोड़ने में कार्यकर्ता सहयोग करें। उक्त बाते भाजपा जिला कार्यालय पर जिला पदाधिकारी, मण्डल प्रभारी, मण्डल अध्यक्षो की संगठनात्मक बैठक में जिला प्रभारी अनिल सिंह में कहा। इस बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रभारी अनिल सिंह और जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल व संचालन जिला मंत्री संतोष शुक्ला ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि बूथ संरचना और जनसंवाद ही चुनावी जीत का आधार बताया। उन्होंने मण्डल अध्यक्षों से शक्ति केन्द्रों व बूथो पर नियमित बैठकें कर संगठन को मजबूत और सक्रिय करने का निर्देश दिया। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा के साथ आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर मंत्रणा किया।
उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन के दम पर चुनावों में सरकार बनाने की तैयारी शुरू करनी होगी। हर मण्डल में संगठन नंबर वन होना चाहिए। संगठन के माध्यम से सरकार की योजनाओं का लाभ गरीबो तक पहुंचे। संगठन के माध्यम से प्रत्येक बूथ पर भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ाना है।
मतदाता सूची में छुटे तथा युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिए घर-घर संपर्क कर मतदाता सूची अपडेट करने में कार्यकर्ता कार्य करें। यह भी कहा हमें सजग रहकर विपक्ष द्वारा लगातार फैलाएं जा रहे झूठ व फरेब का पर्दाफाश करना होगा।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने कहा कि मण्डल अध्यक्ष व मण्डल प्रभारी दो-तीन दिन में संगठन संरचना को बूथ स्तर तक पूर्ण करें। हर कार्यकर्ता को अपने बूथ पर जाकर बूथ समिति बनाकर एकात्म मानववाद के लक्ष्य को पूरा करना है। हर कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर जाकर सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाना है, तथा जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अन्तिम छोर तक के व्यक्ति को पहुँचाना ही लक्ष्य है।

इस बैठक मे मुख्यरुप से जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, अनिल सिंह गौतम, अशोक कुमार मौर्या, रंजना सिंह, कृष्णमुरारी गुप्ता, शंम्भू नारायण सिंह, गुडिया वर्मा, कैलास बैसवार, अनूप तिवारी, सुरेश शुक्ला, दयाशंकर पाण्डेय, बीएन गुप्ता, विनय श्रीवास्तव, योगेन्द्र बिन्द, लक्षन खरवार, रामलाल चेरो, विमलेश चौबे, मनीष पटेल, दिलिप चौबे, राकेश मेहता, अंकुर सिंह, विजय चौहान, परशुराम केशरी, शिवनाथ जायसवाल, यादवेन्द्र द्विवेदी, विशाल गुप्ता, नार सिंह पटेल, सुनिल सिंह, संजय केशरी सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?