अमित मिश्रा
सोनभद्र(यूपी)। जनपद की एकमात्र नगर पालिका सोनभद्र सहित नौ नगर पंचायतों में शासन के निर्देश पर सम्भव दिवस का आयोजन किया गया। नगर पालिका परिषद सोनभद्र में अध्यक्ष रूबी प्रसाद एवं अधिशाषी अधिकारी विजय कुमार यादव की अध्यक्षता में सम्भव दिवस का आयोजन किया गया। नगर पालिका के सभी वार्डो में फैली गन्दगी को देखते हुए चेयरमैन ने सफाई नायक को दीपावली से पूर्व विशेष साफ सफाई अभियान करने का निर्देश दिया है।
सम्भव दिवस में प्राप्त शिकायतें नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 4, नगर पंचायत घोरावल में 2, नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 2. नगर पंचायत चोपन में 1, नगर पंचायत ओबरा में 2, नगर पंचायत रेनुकूट में 1. नगर पंचायत पिपरी में 0, नगर पंचायत दुद्धी में 2, नगर पंचायत डाला बाजार में 1, नगर पंचायत अनपरा में 5, समस्त निकायों को मिलाकर कुल 20 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश, से सम्बन्धित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।
विजय कुमार यादव नोडल अधिकारी, नगर पालिका परिषद सोनभद्र द्वारा बताया गया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है, इस पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही की जा रही है।
इस दौरान जेई मनीष कुमार, सभासद अनवर अली,मनोज चौबे, सजीत, विमलेश, अजीत सिंह, सुजीत कुमार, आकाश कुमार आदि लोग रहे।







