जल जीवन मिशन की लड़ी से सड़क क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में आक्रोश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

म्योरपुर (सोनभद्र)। विकास ण्ड म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत खैराही में जल जीवन मिशन (नमामि गंगे) द्वारा बिछाई जा रही पाइपलाइन के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि 25 वर्षो बाद बनवाई गई सड़क अब क्षतिग्रस्त हो गई है, सड़क में छोटे-छोटे गड्डे हो गए हैं।ग्रामीण अमेरिका, बुधई, अशोक, जब्बार, शिवप्रसाद, रामइकबाल, फिरोज, सियाराम, आजाद, विनोद और समाजसेवी प्रशांत दुबे (बाबा) ने क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने की मांग विभाग से की है। उनका कहना है कि अगर इसी तरह गांव में कई कार्य कराए गए तो सड़क पूरी तरह कुछ दिनो में क्षतिग्रस्त हो जाएगी। इस संबंध में जल जीवन मिशन (नमामि गंगे) के अवर अभियंता सुधीर कुमार ने बताया कि पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है, इसलिए सड़क की खुदाई करवाई गई थी, लेकिन कार्य होने के बाद गड्डे को भरवा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?