हर घर नल जल योजना के गड्ढों से 25 साल बाद बनी सड़क क्षतिग्रस्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मरम्मत की मांग, कंपनी ने कहा- काम पूरा होने पर भरेंगे गड्ढे

म्योरपुर, सोनभद्र। विकास खंड म्योरपुर के ग्राम पंचायत खैराही में हर घर नल जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क खोदने से 25 साल बाद बनी सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। जगह-जगह छोटे-छोटे गड्ढे हो जाने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पाइपलाइन डालने के लिए सड़क पर गड्ढे किए गए, लेकिन ठीक से पाटे नहीं गए। इससे सड़क पहले जैसी नहीं रही। युवा समाजसेवी प्रशांत दुबे (बाबा) ने कहा कि 25 साल बाद इस सड़क का निर्माण हुआ था। अगर इसी तरह काम होता रहा तो कुछ दिनों में सड़क पूरी तरह टूट जाएगी। ग्रामीण अमेरिका, बुधई, अशोक, जब्बार, शिवप्रसाद, रामइकबाल, फिरोज, सियाराम, आजाद, विनोद, कुसुमलता, छोटेलाल, विजय आदि ने विभाग से क्षतिग्रस्त सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। इस संबंध में जीवीपीआर कंपनी के अभियंता सुधीर कुमार ने बताया कि पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क की खुदाई कराई गई थी। कार्य पूरा होने के बाद गड्ढों को भरवा दिया जाएगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?