कर्मकांडी फौज तैयार करने को लेकर घिवही में हुई क्रांतिकारी बैठक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेंद्र कुमार

विंढमगंज (सोनभद्र)। विकासखंड दुद्धी अंतर्गत घिवही ग्राम पंचायत में स्थित अति प्राचीन शिव मंदिर परिसर में मानव जीवन के 16 संस्कारों को विधिवत संपन्न कराने हेतु कर्मकांडी फौज तैयार करने को लेकर एक महत्वपूर्ण एवं वैचारिक बैठक का आयोजन किया गया।

यह बैठक अखिल भारतीय यादव महासभा के जिला अध्यक्ष जगत नारायण यादव के आह्वान पर आयोजित की गई। लगभग तीन घंटे तक चली इस बैठक में 10 लोगों को पंचांग प्रदान कर उन्हें कर्मकांड संपन्न कराने का संकल्प दिलाया गया

बैठक में समाज के सर्वांगीण विकास को लेकर नशा उन्मूलन, दहेज प्रथा समाप्ति, शिक्षा के विस्तार और जातीय बंधनों को तोड़ने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि गायत्री परिवार, आर्य समाज, शिव शिष्य परंपरा एवं बौद्ध धर्म से जुड़े पुरोहितों ने भी कर्मकांडी तैयार करने की पहल में सहभागिता की।

बैठक को अशोक कुमार यादव, अनूप यादव, शिवकुमार सिंह, राम लगन यादव, प्रेमचंद गुप्ता, विजय कुमार, ओमप्रकाश, सिकंदर प्रसाद कनौजिया, अविनाश यादव, गौरी शंकर कुशवाहा सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया और अपने विचार रखे।

सभा की अध्यक्षता गायत्री परिवार के हुलास प्रसाद यादव ने की, जबकि शिव भजन (आर्य समाज कार्यकर्ता) मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन अरविंद कुमार यादव द्वारा किया गया।

इस अवसर पर आसपास के सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति ने बैठक को जनसमर्थन और सामाजिक चेतना का सशक्त स्वरूप प्रदान किया।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?