Trending News
राजदरी-देवदरी में पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम, अखिलेश दुबे के नेतृत्व में स्कूली बच्चों, ग्रामीणों ने लिया हिस्सा नौगढ़ में नवरात्रि पर मां अमरा भगवती धाम पहुंचे सीओ, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मां अमरा भगवती का दर्शन पूजन भी किया। नौगढ़ में अधिवक्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग नौगढ़ के छह पहलवानों का राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन, 23 से 26 अक्टूबर तक गोरखपुर के सहजनवा में होगी प्रतियोगिता, तीन महिला पहलवान भी शामिल महिला थाना में प्रभारी रीता यादव ने की काउंसलिंग, टूटते परिवारों में लौटा सौहार्द सपा युवजन सभा की मासिक बैठक, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी पर मंथन

सोनभद्र में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की हुई समीक्षा बैठक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम और साप्ताहिक आयरन फोलिक एसिड कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीएमओ ने की, जिसमें जिला विद्यालय निरीक्षक, एसीएमओ, आरकेएसके कॉर्डिनेटर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से डीसी एमडीएम, चिकित्सा अधीक्षक, खंड शिक्षा अधिकारी, सीडीपीओ और बीसीपीएम उपस्थित रहे। बैठक में सीकेडी टीम के जिला समन्वयक ने स्कूलों में आयरन की गोलियों की उपलब्धता, सेनेटरी पैड की उपलब्धता और स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम के सेशन की रिपोर्ट प्रस्तुत की। नोडल सर ने सभी चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देश दिया कि वे अपने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर स्कूलों में तीन माह हेतु आयरन की उपलब्धता सुनिश्चित करें और सेनेटरी पैड उपलब्ध कराएं। नोडल आरकेएसके सर ने सभी को किशोर स्वास्थ्य के महत्व के बारे में बताया और खंड शिक्षा अधिकारियों से स्कूलों में स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम के सेशन नियमित रूप से आयोजित करने का अनुरोध किया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?