पंचायती राज दिवस पर जनपद को प्लास्टिक मुक्त बनाने का लिया गया संकल्प

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

एक छोटा मगर धरती के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण कदम: नमिता शरण

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए जिला पंचायत राज विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।  आज पंचायत राज दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायतो में लोगो को जागरूक किया जाय रहा कि एक बोरी प्लास्टिक के नाम अभियान चलाया को सफल बनाने के लिए घरो के बाहर बोरी टांगे।

पंचायत राज दिवस के अवसर पर डीपीआरओ नमिता शरण ने कहा कि पंचायतें अगर कोई एक कार्य ठान ले तो पंचायत में इतनी शक्ति है कि उसको पूरा कर लें। डीपीआरओ ने बताया कि सीडीओ जागृति अवस्थी के नेतृत्व में टीम बनाकर प्लास्टिक मुक्त जिला का अभियान चला जा रहा है। जिसमें जिलाधिकारी द्वारा भी ग्राम प्रधान व सम्मानित जनतावासियों से अपील की गई अपने गांव व घर को प्लास्टिक मुक्त बनाये। जिससे प्लास्टिक मुक्त समाज बने और धरती के कैंसर रूपी प्लास्टिक महा बीमारी से लोगो को बचाया जाय सके।

आज पंचायती राज दिवस पर पंचायत विभाग के कर्मचारियों द्वारा संकल्प लेते हुए प्लास्टिक मुक्त जिला बनाने के अभियान को हर गांव हर घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। जिसमें ग्राम प्रधानों को एक बोरी प्लास्टिक के नाम मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी तहत कार्य करते हुए प्लास्टिक मुक्त संदेश देने का आकार हर गांव में चलने का कार्य चल रहा है।

वही लगभग एक दर्जन गांवों के ग्राम प्रधान ने प्लास्टिक मुक्त अभियान को लेकर विशेष अभियान चला रहे हैं इसी अभियान के माध्यम से पूरे जिले में या अभियान तीव्र गति से चलने का कार्य पंचायती राज विभाग आम जन के सहयोग से करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?