गणतन्त्र दिवस की परेड में शामिल होना गर्व की बात:अर्चना त्रिपाठी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

गणतन्त्र दिवस की परेड में अलग-अलग राज्यो के ग्राम प्रधानों से अनुभव किया साझा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। 76 वें गणतन्त्र दिवस के मौके पर सदर विकास खण्ड के ऊँचडीह ग्राम पंचायत की ग्राम पंचायत अर्चना त्रिपाठी भारत सरकार के आमंत्रण पर नई दिल्ली में आयोजित परेड में शामिल होकर जनपद के मान बढ़ाया है। इस सम्बंध में डीपीआरओ नमिता शरण ने बताया कि जिले की कई ग्राम प्रधान ने गौरव बढ़ाया है। सरकार की विकसित कार्य योजनाओं को बेहतर तरीके से अपने ग्राम सभा में करने पर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर उनको आमंत्रण पत्र दिया गया था। वही विकसित भारत का संकल्प तभी पूरा होगा जब गांव विकसित होगा गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने गए प्रधानों के गांव के विकास को लेकर इच्छा शक्ति कर्तव्य पथ पर और भी दृढ हो गई। 

इस दौरान नई दिल्ली की परेड में शामिल होने के बाद ग्राम प्रधान अर्चना त्रिपाठी ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि अलग-अलग राज्यों से आए पंचायत प्रतिनिधियों से भेंट व परेड में शामिल झांकी सुनियोजित विकास को लेकर प्रेरित किया। गणतंत्र दिवस के परेड में शामिल होने के लिए दो दिन पहले ही दिल्ली पहुंची,वहाँ 25 जनवरी को पहाड़गंज होटल में यूपी से गए प्रधानों एवं केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह व केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल के साथ डिनर किया और स्पेशल गेस्ट के रूप में परेड में शामिल होने के लिए पास प्राप्त किया। 

अगली सुबह करीब 6:00 बजे कर्तव्य पथ पर अलग-अलग प्रदेश की सभ्यता व संस्कृति से रूबरू कराने के लिए रथ यात्रा निकाली गई। विभिन्न सेनाओ के जवानों ने इंडोनेशिया व भारत के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को सलामी दी। कर्तव्य पथ पर उत्तर प्रदेश तमिलनाडु हरियाणा समेत अन्य राज्यों की झांकी दिखाई गई इसके बाद लंच कराया गया। कार्यक्रम स्थल से होटल तक जाने के लिए बस की सुविधा मिली प्रधान ने कहा कि यह मेरे जीवन का अनमोल दिन व पल था यहां से विकास की इच्छा शक्ति और मजबूत हुई है।



वही भारतीय जनता पार्टी नगर उपाध्यक्ष अनुपम त्रिपाठी ने बताया कि गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होना गर्व की बात है। गणतंत्र दिवस की परेड में महाकुंभ, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर विशेष फोकस था अलग-अलग राज्यों से आई बालिकाओं ने अपने राज्य की संस्कृति के बारे में नृत्य के माध्यम से सभी लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?