विद्यालयों में पूजन अर्चन कर हुआ नए सत्र का पठन-पाठन प्रारम्भ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। विन्ध्य तक्षशिला एकेडमी राबर्ट्सगंज सोनभद्र में सरस्वती पूजन कर पटन-पाठन प्रारम्भ किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय की वरिष्ठ प्रवक्ता कंचन श्रीवास्तव व डॉ० अंजली विक्रम सिंह द्वारा सरस्वती प्रतिमा व जगत जननी माँ दुर्गा की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीपप्रज्ज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात् अगली कक्षा में प्रवेश लेने वाले छात्र/छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात् कंचन श्रीवास्तव ने छात्र/छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा की असफलता में ही सफलता छिपी हुई है। वर्तमान समय में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार देना ही इस विद्यालय का प्रमुख लक्ष्य है। अंत में डॉ० अंजली विक्रम सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा की विद्यालय द्वारा समय-समय पर बच्चो के स्वास्थ्य के सुधार हेतु अनुभवी डाक्टरो द्वारा समय-समय पर उनकी जॉच व शारीरिक कमियों को दूर करने के लिए विद्यालय हमेश प्रयत्न शील रहता है। नये सत्र में आये हुए समस्त छात्र/छात्राओं का विद्यालय परिवार अभिनन्दन करता है व कठिन परिश्रम करने हेतु उनको उत्साहित भी करता है क्योकि परिश्रम के अलावा दुसरा कोई रास्ता नही है। परिश्रम से ही कठिन से कठिन कार्य सरल लगने लगते है समस्त छात्र/छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अपना आर्शिवचन प्रदान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शालिनी, प्रज्ञा, चंचल, रिया, वंदना, ओमप्रकाश तथा समस्त कर्मचारि उपस्थित रहें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1568
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?