बीएसए विभाग के वरिष्ठ सहायक रविन्द्र नाथ हुए सम्मानित, शिक्षक संघ ने जतायी खुशी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवीन कुमार


कोन(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। जनपद में 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक रविंद्र नाथ को आज 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तियरा स्टेडियम, सोनभद्र में आयोजित भव्य कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। महत्वपूर्ण विभागीय कार्यों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के लिए विभागीय अनुसंशा पर समाज कल्याण राज्य मन्त्री संजीव सिंह, जिलाधिकारी बी.एन. सिंह व मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती जागृति अवस्थी, बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय द्वारा जिला प्रसाशन की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सांसद छोटेलाल खरवार, बीजेपी जिलाध्यक्ष नंदलाल,पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, रमेश सिंह पटेल आदि लोग मौजूद रहे।बताते चलें कि सरल व मृदुभाषी स्वभाव के धनी वरिष्ठ सहायक रविंद्र नाथ कोन ब्लॉक के मूल निवासी हैं। जिला प्रसाशन द्वारा सम्मानित होने की खबर मिलते ही कोन क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

वही रविन्द्र नाथ के सम्मानित होने पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी, जिला महामंत्री इंदु प्रकाश, संयुक्त जिला मंत्री कमलेश कुमार गुप्त के साथ साथ कई शिक्षक संघों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?