ग्राम पंचायत आरंगपानी में मनाया गया रानी दुर्गावती जी का शहादत दिवस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

युवा समाजसेवी राजू कुमार गुप्त ने किया संचालन, सुलेखा देवी रहीं कार्यक्रम संयोजक

म्योरपुर, सोनभद्र म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत आरंगपानी के तेलिया गडई टोले में रानी दुर्गावती का शहादत दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामरति पोया गोड़ और विशिष्ट अतिथि गिरधर गोपाल, हरि प्रसाद सलबंधी मंत्री उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन युवा समाजसेवी एवं सर्व समाज में लोकप्रिय युवा हृदय सम्राट राजू कुमार गुप्त ने किया। कार्यक्रम संयोजक रानी दुर्गावती समिति की अध्यक्ष सुलेखा देवी रहीं। मुख्य अतिथि रामरति पोया गोड़ ने रानी दुर्गावती के जीवन चित्रण पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि रानी ने अंग्रेजों से लड़ते हुए देश के लिए शहादत दी, लेकिन अधीनता स्वीकार नहीं की। विशिष्ट अतिथि गिरधर गोपाल ने भी उनके चरित्र पर विस्तार से बोलते हुए समाज में आदर्श स्थापित करने का आह्वान किया। संचालन कर रहे राजू कुमार गुप्त ने बताया कि चंदेल वंश में 5 अक्टूबर 1524 को कालिंजर किले में जन्मी रानी दुर्गावती ने 1542 में गोंड राजा दलपत शाह से विवाह किया। पति की मृत्यु के बाद 3 वर्षीय पुत्र वीर नारायण को गद्दी पर बैठाकर खुद शासन संभाला। 1564 में अकबर के सेनापति अशफ खान के आक्रमण पर रानी ने पीछे हटने के बजाय युद्ध चुना। घायल होने के बाद भी समर्पण न कर 24 जून 1564 को अपनी कतार से छाती छेदकर बलिदान दे दिया। कार्यक्रम में सुलेखा देवी गोड़, हरिकेश्वर, सुखलाल गोड़, राम विनय, लखन जी, भगवान दास, पार्वती देवी, रानी देवी, अमरावती देवी, शांति देवी, फूलबस देवी, मानमति देवी, रेनू गुप्ता, राधा देवी, कुंती देवी, समिला देवी, उत्कर्ष गुप्ता सहित दर्जनों लोग शामिल हुए।

Leave a Comment

1504
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?