मॉडल शाप से निर्धारित समय के बाद बिक रही शराब

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

मॉडल शॉप बंद, चैनल गेट से बिक रही शराब

बभनी/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बभनी स्थित सरकारी मॉडल शॉप का शटर तो बंद रहता है, लेकिन शराब की बिक्री धड़ल्ले से जारी है। आरोप है कि सेल्समैन चैनल गेट से ‘पेंटी-पेंटी’ कर ग्राहकों को शराब थमा रहे हैं। इससे शराब की कालाबाजारी को बढ़ावा मिल रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार मॉडल शॉप का मुख्य दरवाजा बंद रहता है।ग्राहक के आने पर कर्मचारी चैनल गेट से ही शराब की मांग पूरी कर रहे हैं।आबकारी नियमों के तहत दुकान का पूरा शटर खोलकर ही बिक्री की जानी चाहिए। सीसीटीवी में पूरी गतिविधि कैद होनी चाहिए। लेकिन यहां सटर गिरने के बाद भी शराब की कतार लग जा रही है बिना समय के शराब बिक्री से आए दिन दुर्घटना भी बढ़ रहा है।

वहीं आबकारी विभाग के नियमों के मानकों की अनदेखी किया जा रहा है माडल शाप के कारनामे को किसी ने विडीयो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि इस वीडियो की पुष्टी नहीं है। शाम होते ही शॉप के आसपास नशेड़ियों का जमावड़ा लग जाता है लोगों ने जिला आबकारी अधिकारी और उपजिलाधिकारी से मॉडल शॉप की जांच कर दोषी सेल्समैन पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगालकर ओवर रेटिंग और कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग उठाई है।

आबकारी इंस्पेक्टर रविनन्दन ने बताया कि जानकारी नहीं माडल शाप की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किया जाएगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?