लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की मनायी गयी जयन्ती, रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उप्र)। पण्डित विद्याधर इण्टर कालेज और परमहंस पब्लिक स्कूल कबरी तरावाँ में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश चतुर्वेदी ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं कृत्तिव पर विस्तार से प्रकाश डाले। विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें बालिकाओं ने बढ़ -चढ़ कर भाग लिए एवं छोटे बच्चों ने लक्ष्मी, गणेश,राम,सीता और लक्ष्मण का अभिनय किया।

इस प्रकार के आयोजनों से छात्रों के भीतर छुपी प्रतिभाओं को निखारा जाता है तथा उनमें क्रियात्मकता,एकाग्रता एवं मिलजुल कर कार्य करने की भावना का विकास होता है। छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए विद्यालय के संरक्षक सुरेश तिवारी ने कहा कि अज्ञानता से ज्ञान की ओर ले जाने वाला यह त्योहार दीपावली राम जी के अयोध्या वापस आने की खुशी के उपलक्ष्य में मनाया जाता है ।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश चतुर्वेदी, श्रवण कुमार पाण्डेय, सागीर खान,अनुराग त्रिपाठी, मनीष दूबे,राजू प्रसाद,आदित्य शर्मा,शशि पटेल,पूजा सिंह,पूजा पाण्डेय,पूजा, इंद्रावती, श्वेता सिंह,निधि सिंह, शशि पटेल, आरती,अमित पाण्डेय कृष्ण देव पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?