बेटियों की सुरक्षा पर सवाल, विद्यालय के पास शराब की दुकान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

0  अब महिलाओं का फूटा गुस्सा!

0  सोनभद्र में महिला कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन

0 प्रशासन को दो टूक चेतावनी

0 अगर दुकान नहीं हटी, तो होगा उग्र आंदोलन।

सोनभद्र। नशे में धुत लोग, स्कूल जाती बेटियों पर फब्तियां कसते हैं, महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां करते हैं और प्रशासन चुप है! यही वजह है कि सोनभद्र में महिला कांग्रेस अब सड़कों पर उतर आई है। आबकारी विभाग के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया गया और साफ चेतावनी दी गई कि अगर विद्यालय के पास से शराब की दुकान नहीं हटाई गई, तो बड़ा आंदोलन होगा।

सोनभद्र में विद्यालय के पास शराब की दुकान को लेकर विवाद गरमा गया है महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि शराब के नशे में लोग आए दिन स्कूल जाती बच्चियों और महिलाओं को परेशान करते हैं। महिलाएं कह रही हैं कि प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर चुप बैठा है, जबकि समाज में डर का माहौल बन चुका है।

विद्यालय के पास शराब की दुकान नहीं चलेगी! हमारी बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं! अगर प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो हम और बड़ा आंदोलन करेंगे।

महिला कांग्रेस का गुस्सा जायज है, क्योंकि बात समाज की सुरक्षा की है, महिलाओं की अस्मिता की है। अब देखना ये होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और शराब की इस दुकान को हटाने के लिए क्या कदम उठाता है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?