सम्पूर्ण समाधान दिवस की शिकायतो का गुणवत्तापूर्ण तरीके से करे निस्तारण:जिलाधिकारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सम्पूर्ण समाधान दिवस घोरावल के कैम्प में आयुष्मान कार्ड के 9 लाभार्थियों का कार्ड बनाया गया, श्रम विभाग द्वारा 6 श्रमिक का पंजीयन, 1 पंजीकृत श्रमिक का नवीनीकरण किया गया

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस‘‘ का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी बीएन सिंह सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने ओबरा तहसील दिवस में आये शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को सरल भाव से सुनते हुए उनके प्रकरणों का निस्तारण कराया गया। जो शिकायत मौके पर जाकर निस्तारण करने योग्य थी, ऐसे प्रकरणों में टीम गठित कर, क्षेत्र में टीम भेजकर शिकायतकर्ताओं के शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया गया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये।

उन्होंने उपस्थित अधिकारयों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण करते हुए शिकायतकर्ता का फीडबैक लेते हुए शिकायतों का निस्तारण किया जाये, जिससे कि शिकायतकर्ता को किसी प्रकार की समस्या न हो और उनके प्रकरण का निस्तारण समय से किया जा सके। प्रकरणों का समाधान सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के मौके पर विभागीय कार्मिकों की टीम द्वारा किया जायेगा और जो मामले एक या दो दिन के अन्दर निस्तारित नहीं होंगे, उनका निस्तारण उच्च स्तरीय अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर निस्तारित किया जायेगा।

इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने जमीन सम्बन्धी प्रकरणों के निस्तारण के लिए सम्बन्धित राजस्व विभाग व पुलिस विभाग के कार्मिकों को निर्देशित करते हुए कहा कि विवादित जमीन वाले स्थल पर जाकर संयुक्त रूप से जाॅच किया जाये, इसके पश्चात न्यायोचित कार्यवाही करते हुए पीड़ित को न्याय दिलाया जाये। ओबरा सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये कैम्प का निरीक्षण किया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि कैम्प में अधिक से अधिक लाभार्थी लाभ उठायें, इसके लिए सम्बन्धित विभाग प्रचार-प्रसार भी करना सुनिश्चित करेंगें।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर लगाये गये कैम्प में आयुष्मान कार्ड के 9 लाभार्थियों का कार्ड बनाया गया, 05 लाभार्थियों को दिव्यांग प्रमाण-पत्र, 02 लाभार्थी को दिव्यांग पेंशन आवेदन के लिए प्रपत्रों की जानकारी दी गयी तथा श्रम विभाग द्वारा

सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा, जिला विकास अधिकारी श्री हेमेन्त कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी ओबरा श्री विवेक कुुमार सिंह, तहसीलदार आदि ने 65 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 02 मामलें निस्तारित किये गये और 04 टीम को क्षेत्र में भेजकर 04 प्रकरणों को निस्तारित किये गये।

इस प्रकार तहसील दिवस ओबरा में कुल 06 मामले निस्तारित हुए, बाकी 59 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अश्वनी कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, परियोजना अधिकारी डूडा सुधांशु शेखर शर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

तहसील राबर्ट्सगंज तहसीलदार अमित कुमार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, तहसीलदान ने उपस्थित अधिकारयों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण किया जाये, जिससे कि शिकायतकर्ता को किसी प्रकार की समस्या न हो और उनके प्रकरण का निस्तारण समय से किया जा सके।

इस मौके पर तहसीलदार अमित कुमार, सीओ सदर व नायब तहसीलदार ने 99 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 18 मामलें निस्तारित किये और 5 टीमों को क्षेत्र में भेजकर 05 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस राबर्ट्सगंज में कुल 23 मामले निस्तारित हुए, बाकी 76 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

तहसील घोरावल में उप जिलाधिकारी घोरावल प्रदीप कुमार यादव की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, इस मौके पर उप जिलाधिकारी घोरावल, तहसीलदार घोरावल विदित तिवारी, सीओ घोरावल आदि ने 87 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 08 मामलें निस्तारित किये गये और 2 टीमों को क्षेत्र में भेजकर 02 प्रकरणों को निस्तारित किये गये, इस प्रकार कुल 10 प्रकरण का निस्तारण किया गया, बाकी 77 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

तहसील दुद्धी में मुख्य विकस अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित अधिकारयों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण किया जाये, जिससे कि शिकायतकर्ता को किसी प्रकार की समस्या न हो और उनके प्रकरण का निस्तारण समय से किया जा सके।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी, तहसीलदार दुद्धी अंजनी गुप्ता आदि ने 67 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 02 मामलें निस्तारित किये गये और 01 टीम को क्षेत्र में भेजकर 01 प्रकरण को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस दुद्धी में कुल 03 मामले निस्तारित हुए, बाकी 64 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?