सोनभद्र। PWD परिसर में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना धूमधाम से की गई।
आयोजक ई जितेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजन कर मंगल कामना की गई।
इस मौके पर इंजीनियर संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, अमित शुक्ला, छप्पू लाल, श्रवण कुमार सिंह, अशोक कुमार, रवि प्रताप मौर्य, नंदलाल, पिंकू पांडे, बंटी तिवारी, गोपाल पटेल, आदिल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।






