Trending News
खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुग्ध डेयरियो से संग्रहित किया सेम्पल, जांच के लिए भेजा वाराणसी स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव का मतदान 23 अक्टूबर को, तैयारी को लेकर हुई बैठक राजदरी-देवदरी में पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम, अखिलेश दुबे के नेतृत्व में स्कूली बच्चों, ग्रामीणों ने लिया हिस्सा नौगढ़ में नवरात्रि पर मां अमरा भगवती धाम पहुंचे सीओ, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मां अमरा भगवती का दर्शन पूजन भी किया। नौगढ़ में अधिवक्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग नौगढ़ के छह पहलवानों का राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन, 23 से 26 अक्टूबर तक गोरखपुर के सहजनवा में होगी प्रतियोगिता, तीन महिला पहलवान भी शामिल

पीयूसीएल पीड़ित परिवार को दिलाएगा निःशुल्क न्याय: सन्तोष पटेल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

26 जनवरी को सीओ के वाहन से हुई थी महिला अस्पताली देवी की मौत

पुलिस ने सादे कागज पर दस्तखत करा कर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का बना रही दबाव: कमलेश सिंह

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में गणतन्त्र दिवस कार्यक्रम से वापस लौटते समय सीओ पिपरी की बोलेरो वाहन से पिपरी थाना क्षेत्र के मूर्धवा मोड़ के समीप एक महिला को धक्का लग गया जिससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी थी और सीओ हर्ष पाण्डेय सहित चालक भी गम्भीर रूप से घायल हुए था। इस घटना में मृत महिला के परिजन पीयूसीएल के जिलाध्यक्ष संतोष पटेल एड0 की अध्यक्षता में जिलाधिकारी से मिलकर अस्पताली देवी की मौत के मामले में पिपरी पुलिस द्वारा परिजनों पर बनाए जा रहे दबाव के विरोध में मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक के नाम एक ज्ञापन सौंपा।


जानकारी के अनुसार रावर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के दुरावल खुर्द निवासी कमलेश सिंह पटेल की पत्नी अस्पताली देवी की 26 जनवरी के दोपहर में उस समय मौत हो गयी जब पुलिस लाइन से परेड समाप्ति के बाद क्षेत्राधिकारी पिपरी अपने सरकारी वाहन संख्या- यू.पी. 32 ई.जी. 8177 से पिपरी जा रहे थे। उसी समय मृतका अपने घर से पति के लिए खाना लेकर पैदल ही सड़क किनारे से जा रही थी। उसी समय उक्त वाहन अत्यधिक तीव्र गति में होने के कारण अनियंत्रित होकर अस्पताली देवी को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। जिससे अस्पताली देवी की मौके पर ही मौत हो गयी। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने विभागीय मामला होने के कारण मृतका के परिजनों पर प्रारंभ से ही कोई कार्रवाई न किए जाने का दबाव बनाया जाने लगा। जिससे क्षुब्ध होकर परिजनों ने दाह- संस्कार कर दिया।

पीयूसीएल के जिलाध्यक्ष सन्तोष पटेल की अगुवाई में गुरूवार को अपनी व्यथा से जिलाधिकारी को रूबरू कराया। इस अवसर पर श्री पटेल ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि पीयूसीएल सैदव से गरीब, दबे- कुचले लोगों की आवाज बनता रहा है, इसलिए अस्पताली देवी की पुलिस की जीप से टक्कर मामले में पुलिस की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। पीड़ित परिवार को न्यायालय के माध्यम से भी पूरा- पूरा निःशुल्क न्याय दिलाने का भी पीयूसीएल काम करेगी।

ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से मृतका के पति कमलेश सिंह, अखिल भारतीय कुर्मि क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष डा0 विमलेश पटेल, एड0 मुकेश सिंह, दुरावल खुर्द के ग्राम प्रधान समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?